लॉगिन

CG नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 9 नगर निगमों में भाजपा, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे, ज्यादातर नगर पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा

Chhattisgarh February 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 9 नगर निगमों में भाजपा, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे, ज्यादातर नगर पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा

CG नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 9 नगर निगमों में भाजपा, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे, ज्यादातर नगर पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ यह तय को जाएगा की जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे आएंगे। अब तक की मतगणना के अनुसार, प्रदेश के 10 में से 9 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। जबकि अंबिकापुर में कांग्रेस आगे है।

कांकेर नगर पंचायत के नतीजे आ गए हैं जिनमें कांग्रेस 10 और भाजपा ने 5 में जीत हासिल की है। 10 राम नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं जवाहर वार्ड और अलबेलापारा में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं नगर पंचायत भानुप्रतापुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निखिल सिंह राठौर ने जीत हासिल की है।

कुनकुरी में भाजपा की जीत 

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है। वहीं कवर्धा नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील गुप्ता की जीत हुई है उन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds