CG : राजधानी में यहां पेड़ के भीतर समाए हैं गजानन, अद्भुत है आस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पुरे देश में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी चल रही हैं। गणपति जी रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। हर एक कार्य से पहले इनकी पूजा की जाती है। गजानन महाराज के पूजन मात्र से भक्तों की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं भारत में अब उनका सबसे बड़ा त्योहार आने वाला ह।. कुछ ही समय में देशभर में गणपति पूजन का माहौल होगा। पूरा देश गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ दिखाई देगा। देश तो देश विदेशों में भी गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है।

वहीं गणेशोत्सव की धूम छत्तीसगढ़ के भी विभिन्न शहरों में होती है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अनेक शहरों में बड़े ही धूम धाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। तो इसी बीच आज हम आपको एक अद्भुत गणेश मूर्ति के बारे में बताने जा रहे है।

वैसे तो देश और दुनिया में गणेश भगवान के एक से बढ़कर एक मंदिर हैं और अनोखी मूर्तियां हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक ऐसी जगह है जहां गणेश महाराज की अनोखी मूर्ति है और वह कुछ अलग ही अंदाज में यहां विराजे हैं। रायपुर के शंकर नगर में एक पेड़ है, जिसके भीतर गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित है। इस पेड़ के आसपास स्टील का एक घेरा बनाया गया है और ऊपर लाइटें लगाई गई हैं। पेड़ की छाया में यहां गणपति महाराज की मूर्ति विराजती है। इस पेड़ के आसपास के लोग साल भर में यहां गणपति महाराज की पूजा करते हैं। यह मूर्ति और यह जगह उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं हैं। गणेश उत्सव के दौरान इस पेड़ को खास रूप से सजाया जाता है और यहां गणपति महाराज की पूजा अर्चना की जाती है। तो फिर इस पर्व में आप भू चुकें मत समय निकालकर इस अद्भुत गजानन का दर्शन लाभ जरूर लीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds