CG : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा

रायपुर/ बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिलान्तर्गत गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड हुई हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया है। जवानों ने नक्सली कैम्प व स्मारक ध्वस्त कर वहां से बड़ी संख्या में समान बरामद किए है। वहीं, दंतेवाड़ा से आई पार्टी वापस लौट रही थी। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुगबिक सोमवार को कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया की तरफ नक्सली विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार को गंगालूर के पीडिया क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया है।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के डेरा से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान व दवाइयां बरामद की हैं। वही जवानों ने नक्सली स्मारक व डेरा को भी ध्वस्त कर दिया हैं। दंतेवाड़ा से आई डीआरजी जवानों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान से वापस लौट रही थी। इसी बीच बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार व गंगालूर के बीच कुरूस में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी जद में आने से डीआरजी जवान अजय मंडावी मामूली रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि जवान को पैर में और अंदुरुनी चोटें आई हैं। घायल जवान को गंगालूर से एम्बुलेंस में बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds