लॉगिन

CG – एक विश्व, एक स्वास्थ्य : 21 हजार लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यास, स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश

Chhattisgarh June 21, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – एक विश्व, एक स्वास्थ्य : 21 हजार लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यास, स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश

CG – एक विश्व, एक स्वास्थ्य : 21 हजार लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यास, स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में आज समारोहपूर्वक योग का आयोजन किया गया. जो एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य रखा गया था. नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूदगी में हुई.

योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में योग का वातावरण बनाने में कहीं कोई समस्या नहीं आ रही है. लोग पहले से ज्यादा जागरुक हुए हैं, लोग योग कर रहे हैं और स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. आज हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं, हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में योग आयोग निरंतर काम कर रहा है, उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहता है.

नौंवें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, विधायक सत्य नारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा , रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे,आईजी रतनलाल डांगी सहित भारी संख्या में योग साधक और जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds