लॉगिन

छत्तीसगढ़ में कार्टून वार : भाजपा ने कांग्रेस के शासनकाल का दिखाया फर्क, पोस्ट शेयर कर साधा निशाना

Chhattisgarh December 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में कार्टून वार : भाजपा ने कांग्रेस के शासनकाल का दिखाया फर्क, पोस्ट शेयर कर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में कार्टून वार : भाजपा ने कांग्रेस के शासनकाल का दिखाया फर्क, पोस्ट शेयर कर साधा निशाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर कार्टून वार शुरू हो गया है. जहां भाजपा ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कार्टून वाला पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस दौरान बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी और कांग्रेस के बीच के शासनकाल की तुलना की है. गरीब जनजातीय विकास शांति और पुनर्वास की बात लिखी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शासनकाल को ड्रामेबाज भ्रम और अफवाह जैसे शब्दों के साथ संबोधित किया गया है.

किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं भाजपा सरकार के 2 सालों को लेकर कांग्रेस नाकामियां गिना रही है. जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को परिणाम दे दिया. अपनी दृष्टिपात कांग्रेस को करनी चाहिए. जनता संतुष्ट है, विकास कार्य हो रहे हैं. 5 साल इन्होंने क्या हाल रखा प्रदेश का सब ने देखा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds