कांकेर: हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, 4 शव बरामद:मरने वालों में एक महिला और 3 पुरुष, शादी से लौटते समय लापता हुए थे

छत्तीसगढ़ के कांकेर में NH-30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी में एक महिला और तीन पुरुषों के शव मिले हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग और पुलिस मौजूद है। कार से एक बैग भी बरामद हुआ है।

कुआं हाईवे से करीब 15 मीटर दूर था। पुलिस ने चारों शव बरामद कर ली है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर शनिवार की रात क्या हुआ था। जांच जारी है।

कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों के मोबाइल कॉल करने पर बंद बताने लगा।

पेट्रोल पंप में आखिरी ट्रांजेक्शन
दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया था। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही थी। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला था, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया था। 

जिस लोकेशन में मोबाइल बंद, वहां के सभी रास्ते में तलाशी
जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए, वहां से कई अलग अलग रास्ते हैं। पुलिस सभी रास्तों में भी तलाशी अभियान चलाई। वहीं इस घटना से कांकेर से लेकर कोंडागांव तक चर्चा गर्म थी। लोग यही जानने की कोशिश में लगे थे कि कार सवारों के साथ आखिर क्या हुआ।

लापता लोगों में नायब तहसीलदार भी

शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा और कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे। सभी के मोबाइल बंद बता रहे थे। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल थे। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में थी और चारों की तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button