शिक्षक पात्रता परीक्षा में फुल स्लीव शर्ट पहनने पर परीक्षार्थियों के कपड़े काटे

अम्बिकापुर : रविवार को टीईटी यानि शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसमें परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन के नाम पर मनमानी की जा रही है. जिसका ताजा उदाहरण अंबिकापुर से सामने आया. यहां टीईटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे परीक्षार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है. नियमों के पालन की आड़ में जिस तरह से अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, उसने प्रशासन और परीक्षा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फुल स्लीव शर्ट पहनने पर परीक्षार्थियों के कपड़े काटे

अंबिकापुर के होलीक्रॉस कॉलेज परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है, जहां परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षार्थियों के फुल बाजू वाले शर्ट को कैंची से काटा गया.

इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.

परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई से परीक्षार्थी हतप्रभ रह गए और खुद को अपमानित महसूस करते रहे.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

वहीं परीक्षार्थियों ने बनाया वीडियो आरोप है कि, परीक्षा प्रबंधन ने नियमों की जानकारी पहले से स्पष्ट करने के बजाय मौके पर ही सख्ती दिखाई. जिससे कई अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम को परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. वीडियो वायरल होने के बाद परीक्षा प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है, वहीं अभ्यर्थी इस व्यवहार को अमानवीय और गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds