सीएम की घोषणा पर कैबिनेट की मुहर: दामाखेड़ा का नाम ‘कबीर धर्मनगर दामाखेडा’ किये जाने का लिया गया निर्णय

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार क़ो मंत्रिपरिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जहां मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किये जाने का अनुमोदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि सीएम विष्णु देव साय 23 फ़रवरी 2024 क़ो दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘माघी मेला’ में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा क़ा नाम कबीर धर्मनगर दामाखेडा करने की घोषणा की थी। सिमगा विकासखंड अंतर्गत दामाखेड़ा कबीर पंथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।यहां प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

जन आवास नियम को मिली मंजूरी:

वहीं कैबिनेट ने निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 को भी मंजूरी दी है। इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds