कांकेर दौरे पर रहेंगे सीएम साय : भानुप्रतापपुर आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कराठी में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में शामिल होंगे। उसके बाद नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से 11:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कराठी, संबलपुर में आयोजित बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे मंत्रालय, महानदी भवन जाएंगे, जहां दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds