लॉगिन

एक मई को भाजपा की बड़ी कार्यशाला : आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीएम सहित पूरा मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक भी रहेंगे

Chhattisgarh April 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एक मई को भाजपा की बड़ी कार्यशाला : आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीएम सहित पूरा मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक भी रहेंगे

एक मई को भाजपा की बड़ी कार्यशाला : आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीएम सहित पूरा मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक भी रहेंगे

रायपुर। वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान को प्रारंभ करने से पहले सभी राज्यों में राज्य संगठनों की कार्यशाला की जा रही है। छत्तीसगढ़ में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में पहले 25 अप्रैल को कार्यशाला रखी गई थी, लेकिन इसको स्थगित कर दिया गया था, अब इसको एक मई को करने का फैसला किया गया है। इस कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह आएंगे। पहले इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जनजागरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम आने वाले थे।

इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूरा मंत्रिमंडल, सभी विधायक, सांसद और प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे। वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास होने तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद अब यह कानून बन गया है, लेकिन यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी चला गया है। इधर इसका विरोध भी हो रहा है। ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया है कि देश के हर राज्य में इस बिल के संबंध में जन जागरण अभियान चलाया जाए। इसके लिए मई से जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया गया है।

कार्यशाला में बनेगी रणनीति 

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक मई को सुबह 11 बजे से होने वाली कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कोर कमेटी, सभी सांसद, विधायक, नगर निगमों के महापौर, सभापति, नगरपालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधि, सभी जिला अध्यक्ष, जिले-संभाग के प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, जन जागरण अभियान के लिए बनाई गई समिति के सदस्य शामिल होंगे। कार्यशाला में यह रणनीति तय होगी कि किस तरह से मुस्लिम समुदाय के घर-घर जाकर वक्फ बिल के बारे में जानकारी देनी है और बताना है कि यह मुस्लिम समुदाय के लिए कितना फायदेमंद है। पहले जन जागरण का आयोजन जिला स्तर पर होगा, इसके बाद मंडलों में भी कार्यक्रम होंगे। कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का मार्गदर्शन मिलेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds