लॉगिन

भाजपा नेता श्रीनिवास मद्दी 7 जून को सम्हालेंगे बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद

Chhattisgarh June 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा नेता श्रीनिवास मद्दी 7 जून को सम्हालेंगे बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद

भाजपा नेता श्रीनिवास मद्दी 7 जून को सम्हालेंगे बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीनिवास मद्दी का आगामी 07 जून को छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मद्दी के पदभार ग्रहण के सुबह 10.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े व टंकराम वर्मा, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल व महेश कश्यप, विधायकगण लता उसेण्डी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, चैतराम अटामी व विनायक गोयल तथा महापौर द्वय संजय पाण्डेय व मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds