लॉगिन

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने किया बड़ा दावा, ट्वीट में कहा “विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल के बाद पवन खेड़ा को फंसाया..”

Chhattisgarh April 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने किया बड़ा दावा, ट्वीट में कहा “विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल के बाद पवन खेड़ा को फंसाया..”

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने किया बड़ा दावा, ट्वीट में कहा “विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल के बाद पवन खेड़ा को फंसाया..”

रायपुर/दिल्ली। भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने दावा किया है कि विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल के बाद पवन खेड़ा को फंसा दिया है। असम सीएम की पत्नी के बारे में फर्जी दस्तावेज विनोद वर्मा द्वारा ही पवन खेड़ा को देने की बात कही जा रही है।

पवन खेड़ा की परेशानी अब बढ़ने वाली असम में समस्त एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा की सरकार वापसी हो रही है पवन खेड़ा है कि सभी ज़मानत की अर्ज़ी जो अलग अलग न्यायालय में दी गई थी निरस्त हो जाने के उपरांत अब गिरफ़्तारी के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा ऐसे में सरकार ने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ प्रकरण में समस्त दस्तावेज़ असम सरकार ने प्राप्त कर लिया ऐसी जानकारी सूत्रों से आ रही है|

अब सवाल ये है कि पवन खेड़ा को सभी फर्जी दस्तावेज़ किसने उपलब्ध कराए असम सरकार की जाँच का प्रमुख बिंदु यही है इसी को आधार मानकर असम सरकार जाँच को आगे बढ़ा रही है असम में हो रही चर्चा कि उपरोक्त नक़ली दस्तावेज़ व छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं आया है लेकिन पुलिस का जाँच का विषय कागज़़ उपलब्ध कराने को लेकर ही है।

जांच का अंतिम छोर असम सरकार के अनुसार राहुल गांधी तक जा सकता है। और कांग्रेस की परेशानी बढऩे की संभावना है। वहीं दूसरी ओर राधिका खेड़ा अपने ट्वीट में स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ आप नेता विनोद वर्मा को टैग करते हुए पूछा है कि ये दस्तावेज़ आपने तो उपलब्ध नहीं कराए

ज्ञात हो कि पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कई आरोप लगाए थे। पवन खेड़ा ने दावा किया था कि उनके पास एक से अधिक पासपोर्ट हैं और विदेशों में संपत्तियां हैं, जिनका उल्लेख चुनावी हलफनामे में नहीं किया है। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा की शिकायत के बाद गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिना जांच के आरोप लगाए गए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds