अरनपुरआईईडी ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी, 8 माओवादी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : जिले के अरनपुर नक्सली हमले में पुलिस ने आठ माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस इलाके में लगातार सघन नक्सल गश्त कर घटना में संलिप्त माओवादी और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। बीती 18 मई 2023 को दो अन्य आरोपी बंडी माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी पेड़का स्कूलपारा और मूया कोवासी पिता स्व. देवा कोवासी निवासी पेड़का पटेलपारा  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था और एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से तीन नाबालिक है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने और सर्च करने पर घटना में शामिल 5 अन्य माओवादी मासा कवासी पिता स्व. सोना कवासी  निवासी पेड़का उपरपारा, कोसा मंडावी पिता लखमा मंडावी निवासी पेड़का पटेलपारा, अर्जुन कुंजाम पिता बोधा कुंजाम निवासी पटेलपारा पेड़का, देवा माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी पटेलपारा पेड़का और गंगा माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी स्कूलपारा पेड़का को गिरफ्तार किया है।  जानकारी के लिए बता दें कि 26 अप्रैल 2023 को दोपहर में 1:20 मिनट पर अरनपुर के आगे पेडका चौक के पास माओवादियों ने पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त किया गया था जिसमें मौके पर ही दन्तेवाड़ा पुलिस के 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds