इन दो ग्रहों की वजह से प्यार के मामले में भाग्यशाली होते हैं लड़के

हर इंसान की चाहत होती है कि उसकी जिंदगी में एक ऐसा शख्स जरूर हो। जो उसे समझने के साथ भरपूर प्यार करे। उसकी परवाह करे। वह अपनी हर प्रकार की बात उसके साथ शेयर कर सके। लेकिन कई बार ग्रह-नक्षत्र का साथ न मिल पाने के कारण व्यक्ति को निराशा हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में दो ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं, तो वे लड़कियों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से लड़कियां इन लड़कों पर एकदम से फिदा हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन दो ग्रहों के बारे में हम लोग।

शुक्र

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह जीवन में प्यार और रोमांस का कारक माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में यह ग्रह बलवान है, तो वह प्यार के मामले में अन्य लोगों की तुलना में भाग्यशाली होते है। ऐसे लड़कों के प्रति लड़कियां जल्दी आकर्षित होती हैं। लड़कों की अदाएं इन्हें अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसे लड़के लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। बिजनेस में इन्हें खूब सफलता हाथ लगती है। शुक्र देव के साथ इन्हें लक्ष्मी की कृपा से अपार धन मिलता है।

बुध

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव वाणी, व्यापार और सेंस ऑफ ह्यूमर के कारक माने गए हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध बलवान स्थिति में विराजमान हैं, तो ऐसे जातक अपने बातचीत से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। जिन पर बुध ग्रह मेहरबान होते हैं उन लड़कों से लड़कियां एकदम आकर्षित हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds