लॉगिन

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले “जिसकी सरकार रहती है, वही निकाय चुनाव भी जीतता है”

Chhattisgarh February 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले “जिसकी सरकार रहती है, वही निकाय चुनाव भी जीतता है”

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले “जिसकी सरकार रहती है, वही निकाय चुनाव भी जीतता है”

जगदलपुर : निकाय चुनाव की परिणाम के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जगदलपुर पहुंचे। निकाय चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जिसकी सरकार रहती है, वही चुनाव भी जीतता है। पिछले कांग्रेस सरकार के दौरान भी यही हुआ था। ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ईवीएम से चुनाव पक्ष में नही है। इसके लिए उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव का भी उदाहरण देते हुए कहा कि, वहां भी बैलेट से ही चुनाव होता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल करने पर कहा कि आलाकमान जो भी जिम्मेदाई देगा उसे निभाया जाएगा।

अमितेश बोले- कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, बल्कि ‘विक्रांत’ जैसा जहाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग हारने के बाद कांग्रेस को डूबता जहाज समझकर चूहे की तरह भाग जाते हैं। लेकिन कांग्रेस विक्रांत जहाज की तरह है, इसे छोड़ने का सवाल ही नहीं है। हम सदैव कांग्रेस के साथ रहे हैं और कांग्रेस के साथ रहेंगे।

नगरी निकाय चुनावों में करारी हार पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि, कांग्रेस की बड़ी हार हुई है, हम इस पर पार्टी के भीतर मंथन करेंगे। नेतृत्व परिवर्तन  पर उन्होंने कहा कि, यह हाईकमान का विषय है। हाईकमान का जो आदेश होगा, उसे हम सभी मानेंगे। मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। पार्टी में ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो काबिल हैं। जीतने की क्षमता वालों को टिकट और योग्य लोगों को पद मिले।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds