अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमाका, तीन के उड़े चीथड़े 2 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार  : जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमका हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना जबरदस्त की तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के चीथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। वहीं घायलों को किसी तरह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

धरने पर बैठे मजदूर

मंगलवार दोपहर के वक्त मजदूर लाईन टू में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हुआ। हादसा करीब 3.30 बजे के आस-पास हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।वहीं हादसे के बाद प्लांट के मजदूरों ने काम बंद कर दिया औऱ् धरने पर बैठ गए हैं। सभी ने प्लांट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

इन लोगों की हुई मौत

1-उमेश कुमार वर्मा (25 वर्ष) पिता रेवाराम वर्मा, निवासी-सरफोंगा

2- शत्रुघ्न वर्मा (27 वर्ष) पिता मनोहर वर्मा निवासी- ​​​​मुड़पार

3-लखेश गायकवाड़ )24 वर्ष) पिता रामकुमार निवासी-कुथरौद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds