BIG BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर दिनदहाड़े चली गोली, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोली चली है। अज्ञात लोगों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक युवक जेल में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की, साहिल खान नाम के युवक पर गोलियां चलाई गईं। वो आदतन बदमाश है। घायल को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds