CG : होली से पहले छोटे भाई ने खेली खून की होली, जमीन के विवाद को लेकर की बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार

जगदलपुर : कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपदर मैनपुर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रार्थीया पांचोबाई यादव पति शिवप्रसाद ने मामला दर्ज कराई कि 22 मार्च के शाम 5 बजे आरोपी देवर शिवराज यादव घर आकर भाभी पंचो बाई के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बातों में ही आकर उसकी पत्नी राजोबाई यादव उसे छोड़कर मायके चली गई है, इसके अलावा जिस जमीन पर पानी नही आता ऐसा जमीन फसल करने के लिए देने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा, जिसपर बड़ा भाई शिवप्रसाद यादव के समझाने पर आरोपी शिवराज यादव एकाएक ईटा से  शिवप्रसाद के सिर में मारने के साथ ही घर में रखे कुल्हाड़ी से बाए हाथ कंधा के पास हमला कर फरार हो गया।

घायल शिवप्रसाद को गंभीर चोट आने से अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, थाना केशकाल में धारा 294, 323, 506, 302 भादवि. का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया, आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर पता तलाश किया गया, आरोपी भागने के फिराक में था, जिसे गांव वालो की मदद से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।

आरोपी ने बताया कि उसे खेती के लिए ऐसी जमीन दिए है जिस पर पानी नही रूकता है खेती अच्छी से नही होता जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई को टंगिया से मार दिया, जिससे शिवप्रसाद यादव की मृत्यु हो गई, घटना में उपयोग की गई ईट एवं कुल्हाडी को जप्त कर लिया गया है, आरोपी शिवराज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds