लॉगिन

CG VIDEO : नेशनल हाइवे पर दिखी मछलियां, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

Chhattisgarh March 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO : नेशनल हाइवे पर दिखी मछलियां, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

CG VIDEO : नेशनल हाइवे पर दिखी मछलियां, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

गरियाबंद : छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे-130 पर मछली से भरे एक पिकउप वाहन का दरवाजा खुलने से मछलियां सड़क पर बिखर गई। सड़क पर चारों ओर मछलियों के बिखरने से वहां लूट मच गई। आम आदमी सड़क से मछली उठाकर वहां से चलते बने।

दरअसल, गरियाबंद के नेशनल हाइवे-130 पर उस वक्‍त हड़कंप मच गया, जब मछली से लदे एक पिकअप का दरवाजा खुल गया। पिकअप का दरवाजा खुलने के बाद उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखरकर छटपटाने लगी। सड़क पर चारों ओर मछलियां देख वहां पहुंचे लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई।

इस दौरान जिसे जितनी मछली मिली उन्होंने झोली में भर ली। देखते ही देखते सड़क से सारी मछलियां गायब हो गई। इधर, मछलियों को लूटने की वजह से सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार मछलियों से लदा पिकअप रायपुर से छुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां हाइवे पर बिखर गई। हाइवे पर मछलियों के गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते सारी मछलियां लूट ले गए। चालक के अनुसार कुछ ही मिनटों में 2 क्विंटल मछली हो गायब गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds