लॉगिन

युवती के अपहरण की कोशिश : विरोध करने पर की मारपीट, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बचाया

Chhattisgarh November 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
युवती के अपहरण की कोशिश : विरोध करने पर की मारपीट, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बचाया

युवती के अपहरण की कोशिश : विरोध करने पर की मारपीट, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बचाया

धमतरी : जिले में दिनदहाड़े युवती का पीछा कर रास्ता रोकने, अश्लील हरकत करने और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर गाल पर दांत से काट लिया। परिजनों और ग्रामीणों की सतर्कता से युवती को आरोपियों के चंगुल से बचा लिया गया। मामले मे मगरलोड पुलिस ने एक आरोपी पुष्पेन्द्र यादव (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी मनमोहन साहू फरार है।

होटल से घर लौटते समय किया पीछा

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर की सुबह ग्राम सेन्हाभाठा निवासी युवती होटल में सामान छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थी। मेघा मैदान के पास से ही बाइक सवार मनमोहन साहू और पुष्पेन्द्र यादव उसका पीछा करने लगे। सेन्हाभाठा प्राथमिक शाला के पास आरोपियों ने स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया इसके बाद मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर युवती से बदसलूकी करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध और शोर मचाने पर उसका मुंह दबाया तथा गाल पर काटकर घायल कर दिया।

ग्रामीणों की घेराबंदी से बची युवती

आरोपी युवती को परसवानी, भोथीडीह और राजिम के रास्ते बोरसी पुरैना मोड़ की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान युवती के फूफा कैलाश साहू और ग्रामीणों ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख मुख्य आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। विवेचना के बाद पुष्पेन्द्र यादव निवासी गिरौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक क्रमांक CG 04 PR 3899 जब्त कर ली है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमे संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds