लॉगिन

विधानसभा बजट सत्र : विधायक रिकेश सेन की जान को खतरा, विपक्ष ने सत्तापक्ष से मांगा जवाब

Chhattisgarh March 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा बजट सत्र : विधायक रिकेश सेन की जान को खतरा, विपक्ष ने सत्तापक्ष से मांगा जवाब

विधानसभा बजट सत्र : विधायक रिकेश सेन की जान को खतरा, विपक्ष ने सत्तापक्ष से मांगा जवाब

रायपुर। बुधवार को छत्तीसगए विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने वैशालीनगर से सत्तापक्ष के विधायक रिकेश सेन की जान को खतरे का मुद्दा उठाया। भूपेश बघेल और उमेश पटेल ने मुद्दा उठाकर सत्तापक्ष से रिकेश सेन की सुरक्षा पर वक्तव्य की मांग रखी।

उल्लेखनीय है कि, क्षेत्र के लोगों के लिए अपनी अनूठी योजनाओं के लिए चर्चित वैशालीनगर भिलाई के विधायक रिकेश सेन हाल ही में अपनी जान को खतरा बताते हुए मामले का सबूत सहित खुलासा करने का दावा किया था। महिला दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान श्री सेन ने मंच से ही इस बात का खुलासा किया और वीडियो चलाकर लोगों को दिखाया।

विधायक सुरक्षित नहीं तो सदन कैसे चलेगा : भूपेश

इसी बात को लेकर अब विपक्ष ने विधानसभा में मामले को उठाया है। भूपेश बघेल ने मामले को उठाते हुए कहा कि, वैशालीनगर विधायक विधायक रिकेश सेन ने जान का खतरा बताया है, गंभीर विषय है। कोई सदस्य सदन में सुरक्षित नहीं है, सत्ता पक्ष को इस पर वक्तव्य देना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा- मेरी सदस्य से बात हुई है, उनकी सुरक्षा की चिंता है। इस पर भूपेश बघेल ने कहा- जब विधायक ही सुरक्षित नहीं तो सदन कैसे चलेगा। इसके विपक्ष की सत्तापक्ष से वक्तव्य की मांग पूरी ना होने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।

मंच से किया था सनसनीखेज खुलासा

उल्लेखनीय है कि, महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में ही विधायक रिकेश सेन ने अपनी सुरक्षा और निजी जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया कि, पिछले 2 वर्षों से कुछ असामाजिक तत्व उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने मंच से इस साजिश में शामिल चेहरों और उनके मंसूबों का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि वे जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds