एक्सिस बैंक घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी  के डूंडा स्थित एक्सिस बैंक घोटाले में शामिल एक और शातिर को रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। इस आरोपी को कर्नाटक बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस इसे लेकर रायपुर आई है। आरोपी से बैंक में हुई गड़बड़ी के बारे में पूछा जा रहा है आरोपी का नाम इसरार सलीम है।

मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस काे 2 करोड़ 34 लाख रुपए कैश मिल चुके हैं। अलग-अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रुपए को भी होल्ड कराया गया है। इस केस में और भी लोग शामिल हैं जिन्हें करीब 1 साल से पुलिस ढूंढ रही है। पिछले साल ये घटना उजागर हुई थी। पुलिस ने केस में दर्जनों लोगों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 की धाराओं में केस दर्ज किया है।

क्या है मामला

एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड बी आनंद ने पिछले साल केस दर्ज करवाया था कि कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाते में सतीश वर्मा और चन्द्रभान सिंह नाम के बदमाशों ने अपने सहयोगी और अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर, चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम निकाली है। पूरे 16,40,12,655 रुपए की हेरा-फेरी हुई थी। ये गड़बड़ी बैंक कर्मचारी और मंडी बोर्ड के कुछ लोगों ने मिलकर की थी।

मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

इस केस में अब तक 5 आरोपियों को रायपुर/दुर्ग, 2 आरोपियों को हैदराबाद, 1 आरोपी को बैंगलोर और 1 आरोपी को मुंबई से पकड़ा गया है। अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले गिरफ्तार हाे चुके आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल आरोपी कर्नाटक निवासी इसरार सलीम के बारे में पता चला। इसने 1,98,38,998 रुपए अपनी पत्नी, भाई और अन्य परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर दिए और खर्च किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds