आदित्य रॉय कपूर के साथ डेट पर गई थीं अनन्या पांडे! कैमरा देखते ही छिपाने लगीं चेहरा

मुंबई : तीन दिन पहले की ही बात है आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लिस्बन से छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे हैं। दोनों की वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यह भी चर्चा जोरों पर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दिलचस्प है कि शनिवार की शाम को दोनों को मुंबई में भी एकसाथ स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं, दोनों एकसाथ कार में बैठे हुए थे, लेकिन जैसे ही दोनों की नजर कैमरे पर पड़ी, अनन्या ने झट से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की।
यह तस्वीरें मुंबई के बांद्रा इलाके की हैं। Aditya Roy Kapur कार ड्राइव कर रहे थे, जबकि Ananya Panday साथ वाली सीट पर बैठी हुई थीं। दोनों कार में बैठे खिलखिला रहे थे। लेकिन जैसे ही अनन्या की नजर पपाराजी पर पड़ी, वह चौंक गईं और अपना चेहरा छुपाने लगीं। हालांकि, आदित्य इन सब के बीच बिल्कुल भी नहीं चौंके और न ही उन्होंने ऐसी कोई हरकत की। बल्कि वह मुस्कुराने लगे।
अनन्या पांडे ने शेयर कीं लिस्बन वेकेशन की तस्वीरें
शनिवार को इससे पहले अनन्या ने इंस्टाग्राम पर लिस्बन वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अपने इस वेकेशन के बारे में अभी भी गुपचुप हैं। अनन्या ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ब्लू बेबी।’
फैंस ने पूछा- नाइट मैनेजर कहां है?
अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें समंदर से लेकर आसमान में सितारें तक सब हैं। एक मिरर सेल्फी भी है, जिसके पीछे अनंत तक समंदर का नीला पानी है। मजेदार बात यह है कि जैसे ही अनन्या ने यह तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर फैंस ने आदित्य के बारे में पूछना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘फोटो क्रेडिट तो दे देतीं आदित्य को।’ एक अन्य ने लिखा, ‘नाइट मैनेजर कहां है?’