लॉगिन

राकी और रानी की प्रेम कहानी के इन सीन पर चली CBFC की कैंची, जानें क्या-क्या हुए बदलाव

BOLLYWOOD July 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
राकी और रानी की प्रेम कहानी के इन सीन पर चली CBFC की कैंची, जानें क्या-क्या हुए बदलाव

राकी और रानी की प्रेम कहानी के इन सीन पर चली CBFC की कैंची, जानें क्या-क्या हुए बदलाव

मुंबई : आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में आलिया और रणवीर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इन दिनों ये स्टार शनिवार को  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्टार कास्ट बरेली पहुंची थी। वहीं अब फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है ।

फिल्म पर चली सीबीएफसी की कैंची

फिल्म के रिलीज से ठीक चार दिन पहले,सेन्ट्रल बोर्ड फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डायलॉग्स में कई बदलावों का सुझाव दिया। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में कई बार इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्द ‘बी डी’ को ‘बहन दी’ से बदल दिया गया, जबकि रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क को ‘बोल्ड मॉन्क’ से बदल दिया गया है ।

इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर इशारा करने वाले एक डायलॉग को भी काट दिया गया है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बुधवार को सेंसर सर्टिफिकेट मिला , इसमें फिल्म 2 घंटे और 48 मिनट लंबी बताई गई है ।

फैमिली ड्रामा है  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

इस फैमिली ड्रामा में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी लीड रोल्स में हैं। इसका निर्देशक करण जौहर ने किया है। इस फिल्म को इशिता मोइत्रा , शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। फिल्म रणवीर सिंह एक ऐसे लड़के के किरदार में नजर आएंगे जिसे फिजूलखर्ची पसंद है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds