10 महीने के बच्चे को लेकर सफर कर रही महिला की Ajith Kumar ने की मदद, बोले- मेरे भी दो बच्चे हैं, समझ सकता हूं

मुंबई : तमिल स्टार अजित कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी एक-एक फिल्म खूब चर्चित होती है। मगर इस बार 51 साल के अजित अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि नेक दिल की वजह से चर्चा में हैं। एक्टर की लंदन से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह महिला के साथ नजर आ रहे हैं। इस महिला की गोद में बच्चा है और एक्टर ने उनका बैग पकड़ा हुआ है। आइए अब बताते हैं आखिर इस तस्वीर की वजह से वह क्यों फैंस की तारीफ हासिल कर रहे हैं।

दरअसल महिला 10 महीने के बच्चे के साथ ट्रेवल कर रही थीं। लाजिमी है कि बच्चों के साथ सफर करना आसान नहीं होता। ऐसे में सामान और बच्चे को पकड़ना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था। महिला की परेशानी देख Ajith Kumar ने उनकी मदद की। एक्टर के नेक दिल को देख महिला के पति ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

10 महीने के बच्चे और महिला की मदद

सोशल मीडिया पर इस महिला के पति का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें अजित कुमार की तस्वीर भी है। शख्स ने लिखा कि, ‘मेरी पत्नी ग्लासगो से चेन्नई सफर कर रही थीं। वह 10 महीने के बेबी के साथ अकेली थीं। इस दौरान उन्हें एक्टर अजित कुमार से मिलने का मौका मिला। वह अपने सूटकेस और बच्चे को लेकर एक्टर से मिलने पहुंचीं। एक्टर ने न सिर्फ तस्वीर क्लिक की बल्कि मेरी पत्नी की हेल्प भी की ‘

पति ने की अजित कुमार की तारीफ

पोस्ट में वह लिखते हैं, ‘उन्होंने हमारा सूटकेस पकड़ा। जब मेरी पत्नी ने कहा कि वह पकड़ लेंगी तो उन्होंने बहुत ही प्यार से कहा कि कोई बात नहीं मैं पकड़ता हूं। मेरे भी दो बच्चे हैं। मैं समझ सकता हूं। वाकई वह फिल्मों के नहीं हकीकत में भी हीरो हैं जिनका नेक दिल साफ जाहिर होता है।’

अजित कुमार की अपकमिंग फिल्म

अजित कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार ‘थुनिवु’ में नजर आए थे। जोकि सिनेमाघरों में पोंगल के दौरान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने थलपति विजय की ‘वारिसु’ से तगड़ा मुकाबला किया था। ‘थुनिवु’ का बिजनेस भी बढ़िया रहा था। अब अजित कुमार जल्द ही मागीज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित ‘एके 62’ पर काम शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button