लॉगिन

VIDEO नेता पुत्रों की दबंगई: गुना-जबलपुर के बाद अब उज्जैन में राज्यपाल के पोते ने की पुलिस से अभद्रता

Madhya Pradesh October 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO नेता पुत्रों की दबंगई: गुना-जबलपुर के बाद अब उज्जैन में राज्यपाल के पोते ने की पुलिस से अभद्रता

VIDEO नेता पुत्रों की दबंगई: गुना-जबलपुर के बाद अब उज्जैन में राज्यपाल के पोते ने की पुलिस से अभद्रता

उज्जैन : मध्य प्रदेश में नेता पुत्रों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। गुना और जबलपुर के बाद उज्जैन जिले के नागदा में नया विवाद सामने आया है। जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पोते ने महिला एएसआई से अभद्रता की है। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों से उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

घटनाक्रम शनिवार दोपहर का है। नागदा में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 से ज्यादा लोगों के जाने पर प्रतिबंध था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत का पोता विशाल, धीरज और ओमप्रकाश सहित कुछ अन्य लोग नवदुर्गा प्रतिमा लेकर आए और सभी लोग नदी तक जाने लगे।

https://x.com/i/status/1845378743801458811

ड्यूटी पर मौजूद एएसआई पूजा राठौर ने उन्हें रोका तो विशाल बहस करने लगा। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाने लगा तो उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds