कोरोना के एक्टिव केस लगातार हो रहे कम, पिछले 24 घंटे में 92 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली : देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,350 रह गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 92 मामले

मंत्रालय ने सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा है कि कोरोना के मामले एक दिन में 92 सामने आए हैं। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,891 हो गई है। कोविड मामले की कुल संख्या भी 4.49 करोड़ दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा

मंत्रालय के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय कोरोना रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर भी अब 1.18 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds