सिंचाई विभाग में एसीबी की दबिश, 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी लकेश्वर साहू को किया गिरफ्तार

धमतरी : जिले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम कर्मचारी को घर से पकड़कर धमतरी के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस लेकर आई है. जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी ने पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी लकेश्वर साहू

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान लकेश्वर साहू के रूप में हुई है. जो सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.पूरे मामले में टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगालने में जुटी है. जल्द ही एसीबी की टीम बड़ा खुलासा कर सकती है.

कैसे पकड़ाया कर्मचारी?

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम का लेनदेन आरोपी के निजी निवास पर हो रहा था. जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपी से पूछताछ कर रही एसीबी की टीम

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य लेनदेन की भी जांच की जा रही है. कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया. एसीबी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या विभागीय कार्यों के नाम पर रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds