लॉगिन

महिला से छेड़छाड़ कर भागने की फिराक में था युवक, शोर मचाते ही पहुंची पुलिस, आरोपी पहुंचा जेल

Chhattisgarh April 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महिला से छेड़छाड़ कर भागने की फिराक में था युवक, शोर मचाते ही पहुंची पुलिस, आरोपी पहुंचा जेल

महिला से छेड़छाड़ कर भागने की फिराक में था युवक, शोर मचाते ही पहुंची पुलिस, आरोपी पहुंचा जेल

आरंग : क्षेत्र के ग्राम भिलाई में महिला से बदसलूकी और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह महिला अपने घर के पास स्थित ब्यारा में कंडे लेने गई थी, तभी गांव का ही धनंजय यादव वहां पहुंचा। पहले उसने महिला को चाची कहकर बात शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी नीयत बदल गई।

आरोप है कि युवक ने महिला का मुंह दबाकर जबरदस्ती अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और विरोध करने पर झूमाझटकी भी की। डरी-सहमी महिला ने शोर मचाया और किसी तरह वहां से जान बचाकर निकली। घटना के कुछ घंटों बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाना आरंग पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी धनंजय यादव (22) के खिलाफ BNS की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी हरीश साहू ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds