लॉगिन

ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला गया बाहर

Chhattisgarh February 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला गया बाहर

ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला गया बाहर

कोरबा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49बी पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में एक वाहन चालक की मौत हो गई। कोरबा और चांपा की दिशा में आवाजाही कर रहे ट्रेलर और ट्रक यहां पर भिड़ गए। एक चालक केबिन में फंसकर दब गया। जब तक रेस्क्यू किया जाता, उसकी सांसें थम चुकी थी। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। अगली कार्यवाही की जा रही है।

आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास यह घटना हुई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला बॉडी (ट्रक) का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कौन था और उसका वास्ता कहां से था। वहीं ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले भी जिले के एनएच पर कई हादसे हो चुके हैं जिनमें कई चालक और लोगों की मौत हुई। दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करने के लिए तमाम कोश्शि करने की बात की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds