कोल्लम में मछली पकड़ने आया व्यक्ति रोड रोलर के सामने सोया, हादसे में गई जान; हिरासत में चालक

कोल्लम : केरल के कोल्लम जिले के अंचल के पास एक रोड रोलर के सामने सो रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अंचल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रोड-रोलर अंचल बाईपास के पास कुरीशुमुक्कू में खड़ा था, जहां सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसके सामने आकर व्यक्ति सो गया था। चालक ने कथित तौर पर पीड़ित को वाहन के सामने लेटे नहीं देखा और वाहन वहां से ले जाने लगा। तभी हादसा हुआ।
कल रात की घटना
अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। व्यक्ति मछली पकड़ने आया था। वह घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर रहता था। उन्होंने कहा कि पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोड रोलर के सामने व्यक्ति क्यों सो गया था। क्या वह नशे में था।
चालक को हिरासत में लिया
अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रोड रोलर के चालक को शुक्रवार रात को ही हिरासत में ले लिया गया था।
हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि उसकी कोई गलती नहीं दिख रही है।पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई तय करने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।