लॉगिन

CG : आदतन बदमाश ने घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : आदतन बदमाश ने घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार

CG : आदतन बदमाश ने घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के भिलाई नगर पुलिस ने बजरंग चौक रुआबांधा स्थित एक मकान में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी पारस मंडल उर्फ बिट्टू (25) बजरंग चौक का निवासी है। दुर्गेश जोशी (16) ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि, 10 अगस्त की रात साढ़े 8 बजे वो लोग अपने घर पर थे। इसी दौरान पारस मंडल उर्फ बिट्टू ने घर में घुसकर दुर्गेश पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद घर के लोग दुर्गेश को लेकर थाने पहुंचे। दुर्गेश ने भिलाई नगर पुलिस में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उसका मुलाहिजा कराया और उसके बाद आरोपी बिट्टू के खिलाफ धारा 296, 333,109 BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम रुआबांधा पहुंची। वहां पता चला कि बिट्टू घर से भाग गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जगह-जगह छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर रात में आया है। इसके बाद पुलिस ने उसे तड़के छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds