लॉगिन

CG आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आने से एक और महिला की मौत, पुलिस ने किया शव बरामद

Chhattisgarh August 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आने से एक और महिला की मौत, पुलिस ने किया शव बरामद

CG आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आने से एक और महिला की मौत, पुलिस ने किया शव बरामद

कोंटा : नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक और महिला की मौत हो गई। यह घटना कोंटा के किस्टाराम थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार लगभग दो बजे एक महिला आईईडी की चपेट में आ गई। ब्लास्ट में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पिछले दिनों प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने मांगी थी माफी

वहीं 10 अगस्त शनिवार को नक्सली नेता ने प्रेस नोट जारी कर मुतवेंडी में प्रेसर आईईडी की चपेट में आकर मारे गए नाबालिग कोवासी हिड़मा और गढ़िया कुंजाम की मौत पर खेद जताते हुए उनके परिजनों से माफी मांगी थी। आज एक और महिला आईईडी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

आईईडी की चपेट में आने से हुई थी ग्रामीणों की मौत 

दरअसल, मुदवेंदी इलाके में 27 जुलाई को कवासी हिड़मा और मई माह में गाड़िया कुंजाम की मौत नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से हुई थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर प्रेशर आईईडी पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाने का जिक्र किया है और ग्रामीणों को इसकी सूचना देने की बात कबूल की।

नक्सली नेता ने पत्रकारों को दी हिदायत 

नक्सली नेता ने सरकार पर बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में 80 से ज्यादा निर्दोष आदिवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों को भी नक्सली नेता ने हिदायत देते हुए कहा कि, आदिवासियों पर हो रहे नरसंहार और फर्जी मुठभेड़ों का फर्दाफाश करें। मीडिया कुछ बातों का दुष्प्रचार कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds