लॉगिन

TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ ‘बिग बॉस 16’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ को TRP में तगड़ा झटका

BOLLYWOOD February 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ ‘बिग बॉस 16’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ को TRP में तगड़ा झटका

TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ ‘बिग बॉस 16’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ को TRP में तगड़ा झटका

साल 2023 के सातवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बताने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस सामने आई टीआरपी रेटिंग ने सबको हिलाकर रख दिया है क्योंकि इस बार पूरी लिस्ट का कायापलट हो गया है। इस वीक हुए बड़े फेरबदल ने सभी दर्शकों के साथ-साथ स्टार प्लस के सबसे सक्सेसफुल शो के मेकर्स को भी तगड़ा झटका दिया है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में ऐसा क्या बदलाव हुआ है।

बिग बॉस 16

‘बिग बॉस’ सीजन 16 ने जाते-जाते सबका हाल बेहाल कर दिया है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का फिनाले पिछले हफ्ते टॉप 5 तक पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन इस बार ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर कबजा जमा लिया है। जी हां, यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन टीवी की रानी ‘अनुपमा’ को 440 वोल्ट का झटका लगा है। बिग बॉस 16 के फिनाले को 3.3 मिलियन व्यूअरशिप इमप्रेशंस मिले हैं।

अनुपमा

पिछले साल से टीआरपी लिस्ट पर राज करने वाले स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ का ताज इस बार छिन चुका है। रूपाली गांगुली, सुधांशू पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर यह शो इस बार दूसरे स्थान पर रहा है। शो में इस समय माया और अनुज के करीब आने का ट्रैक चल रहा है, जिसका मतलब साफ है कि अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। हालांकि, मेकर्स का ऐसा करना दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। इस बार शो को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

गुम है किसी के प्यार में

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंग के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की टीआरपी में एक पायदान की गिरावट हुई। सीरियल में सई की एंट्री विराट और पत्रलेखा के घर में होने जा रही है। हालांकि, लोगों को सई का विराट के फिर से करीब आना खूब पसंद आ रहा है, लेकिन बिग बॉस ने लिस्ट में एंट्री मारकर सबका खेल बिगाड़ दिया है। इस हफ्ते ‘गुम है किसी के प्यार में’ को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

इमली

स्टार प्लस के शो ‘इमली’ में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। चीनी की सच्चाई सामने आने के बाद इमली ने ठान ली है कि वह किसी भी कीमत पर अथर्व को तलाक नहीं देगी। ऐसे में वह लगातार खेल रच रही है। इस बार शो 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ चौथे स्थान पर है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

पिछले 13 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस बार टॉप 5 में आखिरी स्थान पर रहा है। 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए इस शो में अक्षरा की वापसी हो चुकी है। इतने वर्षों तक अपने परिवार से दूर रही अक्षरा के वापस आने से सभी बेहद खुश हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds