100 साल बाद कन्या राशि में चंद्र केतु की युति, बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह गोचर कर शुभ और अशुभ प्रभाव राशियों पर डालते हैं। साल में दो बार सूर्यदेव और चंद्रमा पर राहु-केतु की दृष्टि होती है। इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है। 23 फरवरी को चंद्रमा इस राशि में आएगा। पूर्णिमा पर चंद्र और केतु की युति से ग्रहण लगेगा। वहीं, होली पर भी चंद्र ग्रहण लगेगा। करीब 100 वर्ष बाद ऐसा योग बना रहा है। होली पर पूर्णिमा होने से इसका प्रभाव दिखाई देगा। होली इस साल 25 मार्च को है। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
इस राशि के जातक सावधान रहें
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण महंगा साबित हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह लें। आर्थिक हानि होने की संभावना है। काम में मन नहीं लगेगा। छोटी बातों से विवाद होने की संभावना है। नौकरी खोने का डर रहेगा।
सिंह राशि
इस राशिवालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंध में मनमुटाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपमान का सामना करना पड़ेगा। कामकाज में खूब मेहनत करने का समय आ गया है। पैसा अनावश्य कार्यों में खर्च होगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को आर्थिक असर पड़ सकता है। किसी योजना में लगाया गया पैसा डूब सकता है। धोखाधड़ी की संभावना रहेगी। करीबी लोगों से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद चरम पर जा सकता है।