नारायणपुर पुलिस ने 10 किलो वजनी आईईडी बम किया बरामद

बीडीएस टीम ने सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए आई.ई.डी.को किया नष्ट

रायपुर : नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलाके की सर्चिंग पर निकली थी इस दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के लिए लगाए गए 10 किलो वजनी आईईडी को बरामद कर नष्ट किया गया|

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना/कैम्प धनोरा से रवाना हुई थी। दौरान अभियान के ग्राम टेकानार में पुलिस जवानों एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आई.ई.डी. लगाये जाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम टेकानार एवं आसपास के क्षेत्रों में एरिया सेनेटाईजेशन एवं डीमाईनिंग की कार्यवाही की गई जिस दौरान ग्राम टेकानार में 01 नग पाईप बम बरामद हुआ जिसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम के द्वारा आई.ई.डी.को नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया।

उक्त आई.ई.डी. नक्सलियों के द्वारा आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। उक्त आई.ई.डी. पाईप बम जिसकी लम्बाई लगभग 4 फीट एवं अनुमानित वजन लगभग 10 किग्रा. का था। मामले में थाना धनोरा में नेलनार एरिया कमेटी के माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds