लॉगिन

सिलतरा ईलाके में राख के ढेर में दबने से 3 की मौत, 2 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Chhattisgarh January 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सिलतरा ईलाके में राख के ढेर में दबने से 3 की मौत, 2 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

सिलतरा ईलाके में राख के ढेर में दबने से 3 की मौत, 2 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

रायपुर : राजधानी के सिलतरा इलाके में राख के ढेर में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। ये लोग राख जमा करने पहुंचे थे। जहां अचानक दबकर इनकी मौत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी अफसरों से ली है। घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा देने की निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिलतरा इलाके में राख की खुदाई करते वक्त हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सिलतरा इलाके में कई फैक्ट्रियां हैं। इनसे निकलने वाली राख को ग्रामीण निकालकर बेचते हैं। इसी के ढेर में दब जाने से तीन लोगों की जान गई है। मरने वालों के नाम मोहर बाई उम्र 50वर्ष, पुनीत कुमार मनहरे उम्र 22 वर्ष पांचो गहरे उम्र 32वर्ष हैं। मोहर बाई और पुनीत मां बेटे थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds