लॉगिन

दिवाली पर टूट सकता है छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड, 6 दिनों में 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का अनुमान

Chhattisgarh November 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिवाली पर टूट सकता है छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड, 6 दिनों में 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का अनुमान

दिवाली पर टूट सकता है छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड, 6 दिनों में 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का अनुमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दिवाली के त्योहार के दौरान शराब की बिक्री में बड़ा उछाल आने की संभावना है. धनतेरस से भाई दूज तक छह दिनों में प्रदेश में करीब 62 करोड़ रुपये की शराब बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है. त्योहारी खरीदारी और जश्न के बीच शराब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है. सामान्य दिनों की तुलना में इस दौरान बिक्री दोगुनी तक पहुंचने की उम्मीद है. राजधानी रायपुर में ही लगभग 45 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होने का अनुमान है.

पिछले साल 61 करोड़ रुपये की हुई थी बिक्री

पिछले साल धनतेरस से भाई दूज तक छत्तीसगढ़ में करीब 61 करोड़ रुपये की शराब बेची गई थी. इस बार बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर सकता है. बढ़ती मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने सभी शराब दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था की है, ताकि त्योहार के दौरान ग्राहकों को शराब की उपलब्धता में परेशानी न हो.

ओवररेटिंग और अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने के साथ ही आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब की तय कीमत से अधिक वसूली यानी ओवररेटिंग या अन्य किसी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विभाग का जोर है कि अधिक मांग के बावजूद शराब की बिक्री निर्धारित कीमतों और नियमों के अनुसार ही हो.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds