घर में बिल्कुल भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, छिन जाएंगी परिवार की खुशियां

फेंगशुई में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि आती है। फेंगशुई में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो व्यक्ति से सुख, शांति और तरक्की छीन लेती हैं। फेंगशुई में घर में तस्वीरें लगाने को लेकर भी कुछ नियम हैं, जिनके अनुसार कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो घर के लिए शुभ नहीं मानी जाती हैं। इन तस्वीरों के कारण धन की कमी का भी सामना करना पड़ता है।

अक्सर देखा गया है कि घर के लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक कई तरह तस्वीरें लगाई जाती हैं। यह घर को खूबसूरत बनाती हैं। ऐसा करने के लिए हम सजावट के सामान लगाते हैं या फिर बेडरूम में परिवार की तस्वीरें लगा लेते हैं। लेकिन इन तस्वीरों को घर पर लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इनका घर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

भगवान की फोटो

लगभग सभी लोग अपने घरों में भगवान की फोटो लगाते हैं, लेकिन घर की हर दीवार पर भगवान की फोटो लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। भगवान की फोटो घर की हर दीवार पर नहीं बल्कि किसी पवित्र स्थान पर ही लगानी चाहिए।

डूबते सूरज की फोटो

घर में डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। डूबता हुआ सूरज निराशा और असफलता का संकेत देता है, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की मुश्किल हो जाती है। उगते सूरज या पेड़ों और पहाड़ों की तस्वीरें लगा सकते हैं।

परिवार की फोटो

घर में पारिवारिक तस्वीरें लगाने के भी नियम हैं। लोग अक्सर अपने घरों में फैमिली फोटो लगाते हैं, लेकिन आपको कभी भी एक फैमिली फोटो में तीन लोगों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है। दीवार पर तीन लोगों की तस्वीरें लगाने से रिश्ते खराब होने लगते हैं।

बहते झरने की फोटो

लोग अक्सर अपने घरों में झरनों की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन घर में झरने की तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। यह घर में पानी की तरह बहने वाले धन का प्रतिनिधित्व करता है। इससे घर में धन की कमी होने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button