भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 40 सीटों के नामों पर बनी सहमति, पीएम के जगदलपुर प्रवास के बाद जारी हो सकती है लिस्ट

रायपुर : दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में छत्तीसगढ़ की लगभग 40 विधानसभा सीटों के लिए नामों पर सहमति बन गई है। वहीं 29 अन्य सीटों पर मंथन जारी है।
बता दें कि भाजपा प्रदेश की कुल 90 में से 21 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी के तीन अक्टूबर का जगदलपुर प्रवास के बाद सूची जारी हो सकती है। बैठक में किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।