लॉगिन

इस माता के आशीर्वाद से छत्‍तीसगढ़ में बनती है सरकार, जानें यहां का रोचक इतिहास

Chhattisgarh September 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
इस माता के आशीर्वाद से छत्‍तीसगढ़ में बनती है सरकार, जानें यहां का रोचक इतिहास

इस माता के आशीर्वाद से छत्‍तीसगढ़ में बनती है सरकार, जानें यहां का रोचक इतिहास

राजनांदगांव : जिले की मांई की नगरी डोंगरगढ़ का चुनावी इतिहास रोचक रहा है। इस विधानसभा सीट से जिस दल का विधायक चुना जाता है, सरकार भी उसी पार्टी की बनती रही है। यह एक-दो चुनाव से नहीं बल्कि अस्तित्व में आने के बाद से यानी अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से हो रहा है। डोंगरगढ़ से विधायक के साथ ही राज्य में सरकार बनाने का प्रसाद भी मिलता है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए यह सीट आरक्षित है। वर्तमान में कांग्रेस के भुनेश्वर बघेल वहां से विधायक हैं और राज्य में सरकार भी कांग्रेस की ही है।

डोंगरगढ़ विधानसभा में अब तक हुए 17 चुनावों में 14 बार कांग्रेस से विधायक चुने गए हैं। तीन बार वहां से भाजपा की जीत हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले तक हुए सभी 13 चुनावों में कांग्रेस की ही जीत हुई लेकिन राज्य गठन के बाद हुए पहले चुनाव में मतदाताओं का मन बदला और पहली बार भाजपा को जीत मिली। विनोद खांडेकर विधायक बने।

भाजपा ने इस सीट पर जमाई हैट्रिक

उस समय राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार भी बनी। 2008 में भाजपा की दूसरी जीत के नायक रहे रामजी भारती। उस वर्ष भी छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता मिली। वर्ष 2013 में भाजपा ने इस सीट पर हैट्रिक जमाई। सरोजनी बंजारे विधायक चुनी गईं और डा. रमन सिंह के रूप में राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बैठी।खास बात यह है कि यहां तीनों चुनाव में भाजपा ने नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा और जीत मिली। जब इस फार्मूले को बदला गया तो भाजपा हार गई।

भुनेश्वर ने बनाई रखी मिथक

जिस दल से विधायक होगा, सरकार भी उसी पार्टी की बनेगी, यह मिथक बीते चुनाव में भी बना रहा। कांग्रेस के भुनेश्वर बघेल विधायक चुने गए और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। उन्होंने भाजपा की सरोजनी बंजारे को पराजित किया। जीत का अंतर 35 हजार 418 का रहा।

पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। वहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख चार हजार 236 है। इनमें पुरुषों की संख्या एक लाख तीन हजार 292 और महिलाओं की संख्या एक लाख 940 है।

वर्ष वार सरकार पर एक नजर

वर्ष    विधायक     दल       प्रत्याशी      दल      सरकार

2018 भुनेश्वर बघेल कांग्रेस सरोजनी बंजारे भाजपा कांग्रेस

2013 सरोजनी बंजारे भाजपा थानेश्वर पटिला कांग्रेस भाजपा

2008 रामजी भारती भाजपा धनेश पटिला कांग्रेस भाजपा

2003 विनोद खांडेकर भाजपा धनेश पटिला कांग्रेस भाजपा

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds