VIDEO : शिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर, चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

केरल : केरल में शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के काफिले के एक एस्कॉर्ट जीप ने एक एंबुलेंस को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक मरीज समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में एंबुलेंस और पुलिस वाहन के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एंबुलेंस में बैठा मरीज भी घायल

दरअसल, केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के काफिले की एक एस्कॉर्ट ने चौराहे पर एक एंबुलेंस को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद एंबुलेंस वहीं पलट गई और उसमें एक मरीज समेत दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही, जीप ने वहां मौजूद एक बाइक को भी टक्कर मारी। हालांकि, उस बाइक पर सवार किसी को चोट नहीं आई।

 

एंबुलेंस पलटने के बाद कुछ दूर जाकर गिरी। वहां पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था, जो चोटिल होने से बच गया। यह पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

शिक्षा मंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा। इसके बाद मंत्री घटनास्थल से बिना पायलट गाड़ी के ही आगे गए थे। फिलहाल, बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे के बाहर हैं।

बाइक के कारण बचा बड़ा हादसा

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि चौराहे पर खड़ी बाइक ने नियन तोड़ा था और तेजी से आगे बढ़ रहा था। इसी बाइक के कारण जीप ने अपनी स्पीड कम कर ली थी, यदि जीप ने अपनी गति धीमी नहीं की होती, तो यह हादसा और भी भयानक हो सकता था। शायद किसी की जान भी जा सकती थी, यहां तक कि जीप में सवार पुलिस के जान पर भी बन सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds