ISRO Mission Chandrayaan 3: दोपहर 2.35 बजे होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चांद के दक्षिण ध्रुव में खोजेगा पानी

नई दिल्ली : इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब चंद्रयान 3 इतिहास रचने के लिए चांद पर जाएगा। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।

चंद्रयान-3 का ऐसे देखें लाइव प्रसारण (Chandrayaan Live Launch Video)

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने एएनआई को बताया कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान जैसे कार्यक्रमों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त को लैंडिंग कर सकता है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जमी हुई बर्फ खोजेगा चंद्रयान-3

चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना मिशन किसी भी देश ने आज तक नहीं भेजा है। यदि सब कुछ ठीक रहता है तो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरकर चंद्रयान इतिहास रच देगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का अधिकांश हिस्सा हमेशा अंधेरे में रहता है क्योंकि वहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है। इस जगह पर तापमान शून्य से 235 डिग्री तक नीचे रहता है। ऐसे में चंद्रयान-3 इस स्थान पर जमी हुई बर्फ की खोज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds