लॉन्च होगा चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा

श्रीहरिकोटा : चद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। हो सकता है कि सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इसरो की ‘विजय’ की कामना की

अब से मात्र एक घंटे बाद भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने स्टील के 500 कटोरे का उपयोग करके एक कलाकृति बनाकर मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘जीत’ की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे और व्यंजनों का उपयोग करके चंद्रयान -3 की 22 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई।

https://twitter.com/sudarsansand/status/1679711382495965189/photo/1

तेमजेन ने अमिताभ बच्चन का वीडियो किया शेयर

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है।

https://twitter.com/i/status/1679754404046557184

राजनाथ सिंह बोले- भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देगा यह मिशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1679748395085316097/photo/1

चंद्रयान मिशन लॉन्च की उल्टी गिनती ‘बढ़ रही’

इसरो ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे निर्धारित लॉन्च के लिए ‘प्रगति’ पर है। इसरो ने मिशन के बारे में एक अपडेट में कहा कि ‘एलवीएम3-एम4 और चंद्रयान-3 मिशन’ की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उल्टी गिनती जारी है। लॉन्च के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती गुरुवार दोपहर 1.05 बजे शुरू हुई थी।भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा ‘फैट बॉय’ करार दिए गए एलवीएम3-एम4 रॉकेट को चेन्नई से लगभग 135 किमी दूर स्थित इस स्पेसपोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds