रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगे सुनेगे।
मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगो और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेगे।
लंबे समय बाद हो रहा जनदर्शन
उल्लेखनीय है कि, सीएम का जनदर्शन लंबे समय बाद एक बार फिर से आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में लगातार जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है।