लॉगिन

मोहला में आईजी अजय यादव का वार्षिक निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट जवानों को किया पुरस्कृत

Chhattisgarh November 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मोहला में आईजी अजय यादव का वार्षिक निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट जवानों को किया पुरस्कृत

मोहला में आईजी अजय यादव का वार्षिक निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट जवानों को किया पुरस्कृत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : जिले में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली, पुलिस दरबार में जवानों की समस्याएं सुनीं, और पुलिस जिम्नेजियम व यातायात शाखा का उद्घाटन किया.

वार्षिक निरीक्षण के पहले चरण में रक्षित केंद्र मोहला स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य वार्षिक निरीक्षण परेड का आयोजन हुआ. IG अजय यादव के आगमन पर SP वाय.पी. सिंह, ने परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भुवनेश्वर कश्यप के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी. उत्कृष्ट वेशभूषा और अनुशासित प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया.

पुलिस दरबार में सुनीं समस्याएं

रक्षित केंद्र मोहला में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया.SP वाय.पी. सिंह ने जिले की आधारभूत अधोसंरचना, सीमित संसाधनों के बावजूद किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और शासकीय आवासों की कमी से हो रही परेशानियों से अवगत कराया. IG अजय यादव ने नवगठित जिले में सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण का आश्वासन दिया.

जनता के विश्वास को बनाए रखने का दिया संदेश

दरबार को संबोधित करते हुए IG ने कहा कि पुलिस की जनता के बीच सकारात्मक छवि बनाए रखने के लिए हर अधिकारी-कर्मचारी को सजग, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ रहना होगा. उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस कठिन समय में पुलिस की जनसेवा की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी. आम जनता आज भी न्याय और सुरक्षा के लिए पुलिस पर सबसे अधिक विश्वास करती है. इस विश्वास को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

जिम और यातायात शाखा का उद्घाटन

दरबार के बाद IG ने रक्षित केंद्र मोहला में नवनिर्मित पुलिस जिम्नेजियम का उद्घाटन किया. इससे जवानों को फिट रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी. इसके बाद थाना मोहला परिसर में नवनिर्मित यातायात शाखा का उद्घाटन किया गया. इससे जिले में यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन और सड़क सुरक्षा में मदद मिलेगी.

SP कार्यालय और थाना मोहला का निरीक्षण

इसके बाद IG ने SP कार्यालय मोहला और थाना मोहला का निरीक्षण किया.कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों और रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की.व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की.थाना में साफ-सफाई, संपत्तियों के रखरखाव, अपराधों की जांच और अभिलेखों का जायजा लिया और निर्देशों का समय-सीमा में पालन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds