लॉगिन

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : सस्ती हो गई विदेशी शराब, 5 हजार रुपए तक घटी कीमते

Chhattisgarh November 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : सस्ती हो गई विदेशी शराब, 5 हजार रुपए तक घटी कीमते

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : सस्ती हो गई विदेशी शराब, 5 हजार रुपए तक घटी कीमते

रायपुर. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को भी हुआ है. स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाली आयात शुल्क  150 से घटकर 75 प्रतिशत तक आ गया है. प्रदेश में 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें को लेकर आबकारी विभाग ने नई सूची जारी की है. इसके मुताबिक, जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमतें लगभग 5 हजार रुपये घट गई है.

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाली 33 प्रीमियम ब्रांडों की नई दरों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. इसमें जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं.

जारी नई शुल्क सूची में जॉनी वॉकर 18 ईयर की लैंडिंग कीमत 42,480 रुपये है. जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की कीमत 92,939 रुपये निर्धारित है. रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रुपये है. वहीं सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर 2,817 रुपये तक की कमी आई है.

क्या है भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील?

भारत और ब्रिटेन के बीच चर्चा के लंबे दौर के बाद पिछले वर्ष लंदन में फ्री ट्रेड डील साइन हुआ था. इसका फायदा दोनों देशों को होने वाला है. भारत में यह 15 जुलाई से लागू हुआ है. वस्त्र, ऑटो, विस्की, टेक और फार्मा जैसे क्षेत्रों में आयात-निर्यात पर लगने वाला टैक्स घटेगा. छत्तीसगढ़ के शराब व्यवसाय पर भी असर दिखने लगा है. हालांकि सरकारी शराब दुकानों पर ग्राहकों को कितनी कम कीमत पर शराब मिलेगी, यह निर्भर करेगा सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण पर निर्भर करेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds