लॉगिन

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला : सुखदेव भगत के दौरे पर कसा तंज, बोले- वोट बचाओ नहीं कांग्रेस बचाओ अभियान चलाओ

Chhattisgarh November 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला : सुखदेव भगत के दौरे पर कसा तंज, बोले- वोट बचाओ नहीं कांग्रेस बचाओ अभियान चलाओ

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला : सुखदेव भगत के दौरे पर कसा तंज, बोले- वोट बचाओ नहीं कांग्रेस बचाओ अभियान चलाओ

कुरुद : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के अभियान पर तीखा कटाक्ष किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट बचाओ नहीं, बल्कि कांग्रेस बचाओ अभियान चलाना चाहिए।

‘वोट बचाओ’ नहीं, ‘कांग्रेस बचाओ अभियान चलाए कांग्रेस

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट चोरी का आरोप संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस के पास जनहित से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। पार्टी अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। इसलिए उसे अपने अभियान का नाम बदलकर कांग्रेस बचाओ अभियान कर देना चाहिए।

सुखदेव भगत की राजनीतिक क्षमता पर कसा तंज

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी चंद्राकर ने निशाना साधा। उन्होने उनकी राजनीतिक क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि झारखंड में कांग्रेस कितने समय से सत्ता से बाहर है। उनके इस बयान को कांग्रेस संगठन और प्रदेश प्रभारी पर सीधे राजनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है।

‘कांग्रेस कार्यालय मौसम विभाग है क्या?”

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नहीं पहुंचने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर जनता से डरने का आरोप लगाए जाने पर अजय चंद्राकर ने व्यंग्य किया। उन्होने कहा कि क्या कांग्रेस का कार्यालय मौसम विभाग है? कांग्रेस नेताओ को मौसम विभाग में संविदा पर रख देना चाहिए, क्योंकि उन्हें मौसम की सटीक जानकारी है। चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि मौसम खराब होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

छत्तीसगढ़ से CRPF की नक्सल विरोधी बटालियन हटाए जाने के मुद्दे पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि बस्तर में शांति बहाली हो चुकी है और अब डीमाइनिंग का काम शेष है। सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ नेताओं की सुरक्षा भी कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुकूल सुरक्षा बलों की बटालियनों की वापसी हो रही है। अब बस्तर में विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds