लॉगिन

सीआरपीएफ बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

Chhattisgarh November 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीआरपीएफ बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

सीआरपीएफ बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की पूरी बटालियन हटाई गई। इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, सीआरपीएफ जवानों की वापसी एक प्रशासनिक व्यवस्था है। सरकार को विकास के काम बताना चाहिए। पंचायतों को एक करोड़ रुपए देने का वादा किया गया था। विकास को बताएं, केवल जमा खाता बताने से कुछ नहीं होगा। जब सामान्य व्यवस्था बहाल हो जाए तब माना जाएगा कि नक्सलवाद खत्म हो चुका है।

धान खरीदी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मूर्खता की हद हो जाती है। सरकार की नीति यही है कि किसान धान बेच ना पाएं। सरकार यही षड्यंत्र कर रही है। धान खरीदी केंद्रों में टोकन के लिए किसानों को जाना पड़ता था। कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ा दी थी।

किसानों को चोर समझती है सरकार : बघेल

भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस सरगुजा संभाग को साधने की तैयारी में है। इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, स्मृति ईरानी ने पिछले दिनों फीडबैक लिया। जमीन में कहीं ये लोग निकल नहीं रहे थे। किसान मेहनत करके धान उगाते हैं और भाजपा सरकार किसानों को चोर समझती है।

कांग्रेस पर बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं चंद्राकर

छग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे पर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया। इस पर भूपेश बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर अचानक कभी कभी प्रकट होते हैं। चंद्राकर केवल विधानसभा तक सीमित है। उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है। अजय चंद्राकर कांग्रेस पर बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन नहीं पहुंचे। इस मामले में बघेल ने अजय चंद्राकर के बयान पर तंज कसते हुए कहा, अजय चंद्राकर रायगढ़ में हैं या कुरुद के बंगले में आराम फरमा रहे हैं। जब मुख्यमंत्री रायपुर में थे तो उसी वक्त पर रायगढ़ कैसे पहुंच गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds