लॉगिन

डी-एड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज नियुक्ति की मांग को लेकर घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने गाड़ी में भरकर भेजा धरनास्थल

Chhattisgarh November 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
डी-एड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज नियुक्ति की मांग को लेकर घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने गाड़ी में भरकर भेजा धरनास्थल

डी-एड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज नियुक्ति की मांग को लेकर घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने गाड़ी में भरकर भेजा धरनास्थल

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे नियुक्ति की मांग को लेकर डी-एड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को गाड़ी में भरकर धरना स्थल भेज दिया।

शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर किया प्रदर्शन

नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डी-एड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर पहुंचकर घेराव किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एकत्र होने से मौके पर हलचल की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान अभ्यर्थियों के परिजन भी उनके साथ मौजूद थे।

24 दिसंबर 2025 से जारी है आंदोलन

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के करीब 2.300 डी-एड अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे है। अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 से धरना स्थल पर बैठे हुए है। लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।

पुलिस ने बसों में भरकर भेजा धरना स्थल

शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों को हटाने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और गाड़ी में बैठाकर तू ता धरना स्थल भेज दिया। डी-एड अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। इसके बावजूद उनकी मांगो पर अब तक समाधान नहीं हुआ है। इसी वजह से अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे है। फिलहाल नियुक्ति की मांग को लेकर उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds